फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   70 operators will be recruited under HKRN in Roadways.

Jind News: रोडवजे में एचकेआरएन के तहत भर्ती होंगे 70 परिचालक

Sat, 29 Jun 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
70 operators will be recruited under HKRN in Roadways.
28जेएनडी08: बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
जींद। जींद डिपो में बसों की संख्या के हिसाब से चालक-परिचालक की संख्या काफी कम है। इसको पूरा करने के लिए अब रोडवेज 70 परिचालकों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत भर्ती करेगा, ताकि बसें खड़ी न रहकर ऑन रूट हों। इससे रोडवेज को राजस्व होने के साथ यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


रोडवेज बेड़े में परिचालकों की संख्या पूरी करने के लिए गत वर्ष भी एचकेआरएन के तहत 23 की भर्ती की गई थी। इसके चलते अब फिर से 70 परिचालकों को भर्ती करने का फैसला लिया गया है। जिले में रोडवेज बसों की संख्या 200 है। इन पर अभी 230 चालक व 265 परिचालक काम कर रहे हैं। ओवर टाइम शून्य करने के लिए डिपो में 200 बसों पर 340 चालक और उतने ही परिचालक की जरूरत है। भर्ती करने से परिचालकों की संख्या में जहां कुछ हद तक सुधार होगा, वहीं चालकों की अभी भी कमी बनी रहेगी। बसों के संचालन के लिए परिचालकों को ओवरटाइम दिया जाता है, लेकिन जब भी चालक-परिचालक को विश्राम दिया जाता है तो लगभग 10 बसों को डिपो में खड़ा करना पड़ता है। पिछले एक साल में डिपो में 100 से ज्यादा नई बसों को शामिल किया जा चुका है, जबकि कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है। इसके चलते यह परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन


ओवरटाइम सीमित करने के लिए दिया था धरना

ओवर टाइम सीमित करने, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेने, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती करने, एलटीसी का भुगतान नहीं करने, पिछले कई महीने के ओवर टाइम व रात्रि ठहराव भत्ता का भुगतान नहीं करने के विरोध में चालक-परिचालकों ने 26 जून को रोडवेज बस अड्डे में प्रदर्शन कर जीएम को ज्ञापन सौंपा था। इन परिचालकों की भर्ती से कुछ हद तक रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी को लेकर समय सारिणी में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके चलते एचकेआरएन के तहत 70 परिचालक मुख्यालय की ओर से शामिल किए जाएंगे। उनको प्रशिक्षण देकर रूट पर उतारा जाएगा। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।

28जेएनडी08: बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस। संवाद

28जेएनडी08: बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed