फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7 pay commission, dimmand, worker, jind

छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की मांग

Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
jind
jind Updated Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
7 pay commission, dimmand, worker, jind
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते महासंघ के जिला प्रधान दलबीर ढिल्लों। - फोटो : bureau
 हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग की घोर उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। सरकार छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर नहीं करके कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है। रविवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की सैनी धर्मशाला में बैठक हुई। स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि अगर राज्य में सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने से पहले छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो प्रदेश का कर्मचारी लामबंद होकर सड़कों पर उतरेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर बैठक में संगठन की आगामी दो वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सीएचसी जुलाना से सुमित्रा देवी को जिला प्रधान, सफीदों सीएचसी से शीश कौर को चेयरमैन, कृष्ण देवी जिला सचिव, खरक रामजी सीएचसी से संतरो देवी को वरिष्ठ उपप्रधान, कंडेला सीएचसी से गीता देवी को वित्त सचिव, जुलाना सीएचसी से आरसीएच की सुनीता देवी को मुख्य संगठन सचिव, कंडेला सीएचसी से आरसीएच की कमलेश बधाना, उचाना सीएचसी से निर्मला बुडायन, उचाना सीएचसी से ऊषा सिसर को उपप्रधान, कंडेला सीएचसी से धनवंती देवी को संगठन सचिव, कालवा सीएचसी से किताबो देवी, उझाना सीएचसी से कांता नेपेवाला को सह सचिव, खरक रामजी सीएचसी से राजवंती देवी को लेखा परीक्षक तथा खरक रामजी सीएचसी से राज श्योराण को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान दलबीर ढिल्लों ने पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed