फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7 archery players selected for state level competition

Jind News: तीरंदाजी के 7 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
7 archery players selected for state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़ में प्रिंसिपल सुरेंद्र मलिक, सरपंच दीपक अभियंता, पीटीआई अमित कुमार व प्रशिक्षक विक्रम लाठर द्वारा संचालित तीरंदाजी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने 22 अगस्त को किनाना में हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रूपगढ़ नर्सरी से 7 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।


अब इन खिलाड़ियों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद में होना है। इन खिलाड़ियों में अंडर-14 लड़कों में शिवम ने प्रथम, अजय ने दूसरा और पुलकित ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 लड़कियों की प्रतियोगिता में एकता ने तीसरा व अंडर-17 लड़कों में अरमान ने तीसरा, अंडर-17 लड़कियों में दीपिका ने तीसरा और सीमू ने चौथा स्थान हासिल किया। कोच विक्रम ने कहा कि खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed