{"_id":"6aaaffef2ed3b4c108086afe","slug":"65-out-of-75-candidates-selected-in-iti-campus-placement-jind-news-c-199-1-sroh1009-160372-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में 75 में से 65 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में 75 में से 65 अभ्यर्थियों का चयन
विज्ञापन
16जेएनडी08: आईटीआई में रोजगार मेले में पहुंचे युवक व युवतियां। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट में मानेसर (गुरुग्राम) और नीमराना (राजस्थान) की कंपनियों ने हिस्सा लिया।
भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के 75 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 65 का चयन किया गया। आईपीएल टेक, मानेसर की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में 43 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
कंपनी ने डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वायरमैन ट्रेड के अभ्यर्थियों को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाए। वहीं हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, नीमराना की भर्ती प्रक्रिया में 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
कंपनियों की भर्ती टीम ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्रशिक्षुओं को संस्थान से सीधे उद्योगों तक पहुंचने और प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर हासिल करने का मंच मिला।
प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए उद्योगों के साथ सीधा संपर्क रोजगार की संभावनाएं बढ़ाता है।
कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से प्रशिक्षुओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने तथा अपने तकनीकी कौशल को व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर सोनू राम, ललित खटकड़, मनदीप राज पूनिया मौजूद रहे।