{"_id":"6636966ed9490ad06306bf56","slug":"634-bags-full-of-mustard-stolen-from-grain-market-jind-news-c-199-1-sroh1009-116616-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनाज मंडी से सरसों से भरे 634 कट्टे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनाज मंडी से सरसों से भरे 634 कट्टे चोरी
Sun, 05 May 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी से सरसों के 634 कट्टे चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
जाजनवाला गांव निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उनके दादा रामधारी ने द जींद सहकारी विपणन समिति लिमिटेड से सरसों की सरकारी खरीद के लिए लेबर व हैंडलिंग का ठेका लिया था। 28 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक नई अनाज मंडी के अंदर समिति की ओर से 64964 सरसों के बैग खरीदे गए थे, जोकि नई अनाज मंडी के सामूहिक फड़ पर रखे गए थे। उसी समय से उठान का कार्य चल रहा था। सरसों के कट्टों की खरीद और उठान का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। अब आखिर में रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो 1 मई को पता चला कि खरीदे गए 64964 सरसों के कट्टों में से 634 कट्टे कम हैं। शहर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई मनोज कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ सरसों के बैग चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।