फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सि प्रकार जींद उपचुनाव में साथ दिया, अब लोकसभा में भी देगी प्रदेश की जनता : सीएम

सि प्रकार जींद उपचुनाव में साथ दिया, अब लोकसभा में भी देगी प्रदेश की जनता : सीएम

Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सि प्रकार जींद उपचुनाव में साथ दिया, अब लोकसभा में भी देगी प्रदेश की जनता : सीएम

विज्ञापन
डॉ. हरिचंद मिड्ढा के सपनों को करेंगे साकार : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद की जनता ने उपचुनाव में जो प्यार व समर्थन दिया है वैसा ही अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता देगी। लोकसभा की सभी दस सीटें पर भाजपा को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज जितने विकास कार्य भाजपा ने केंद्र और राज्य में करवाए हैं, उतने कार्य पिछले 40 सालों में नहीं हुए हैं। नौकरियों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे आम जनता का रुझान भाजपा की तरफ बना है। मुख्यमंत्री कैथल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को जिताकर यह साबित कर दिया है कि अब आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। स्व. विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने जींद के लिए जो सपने देखे थे, उनको अब उनके विधायक बेटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा और भाजपा मिलकर पूरा करेंगे। सरकार हर कदम पर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ है। जींद उपचुनाव में जींद की जनता ने प्रदेश में जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों को करार जवाब दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। उपचुनाव में जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत व लग्न से भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया, फिर से उसी मेहनत व लग्न की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के समर्थन से हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार देते हुए कि डूबते हुए जहाज पर अब कौन सवार होना चाहिए। कांग्रेस में जितने उम्मीदवार होते हैं, सभी सीएम की दौड़ में हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, जिला प्रधान अमरपाल राणा, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, सुरेंद्र बरवाला, मास्टर गोगल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणदीप सिंह सुरजेवाला किसी का नहीं हो सकता
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला पर चुटकी लेते हुए कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला किसी के नहीं हो सकते। यह तो ऐसी भैंस है जो कैथल की होने के बावजूद दिल्ली में दूध देती है। रणदीप सिंह सुरजेवाला केवल दिल्ली में जी हजूरी करते हैं, प्रदेश की विधानसभा में उनकी सीटिंग नहीं के बराबर है। कैथल से विधायक होने के बावजूद उन्होंने दोबारा जींद से चुनाव लड़कर यह साबित कर दिया कि वह कहीं के नहीं रहे और न ही किसी के हो सकते। कैथल विधायक सीट में अब क्या कांटे चुबने लग गए थे, जो उनको जींद से चुनाव लडने पर मजबूर होना पड़ा।

धीरे-धीरे प्रदेश के युवाओं को मिलना शुरू हो गया रोजगार
सीएम ने कहा कि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी तो बहुत सी नौकरियों का मामला अदालत में विचाराधीन था। इसके बाद सरकार ने कोशिश की तथा नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती। अब धीरे-धीरे नौकरियों का पिटारा खुलना शुरू हो गया है। ग्रुप-डी की भर्ती से ऐसे गरीब परिवारों का चूल्हा जला है, जो बिना सिफारिश नौकरी की उम्मीद छोड़ चुके थे। अब हर गरीब को लगने लगा है कि यदि उनका बच्चा लगन व मेहनत से पढ़ाई करेगा तो उसे नौकरी जरूर मिलेगी। सीएम ने कहा कि पहली बार इतनी भारी संख्या में केवल मेरिट के आधार पर युवाओं को रोजगार मिला है। अब से पहले की सरकारों में केवल चिट पर नौकरियां मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed