फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सता परिवर्तन रैली में कांग्रेस सहित अन्य दलों पर गरजे सांसद राजकुमार सैनी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सता परिवर्तन रैली में कांग्रेस सहित अन्य दलों पर गरजे सांसद राजकुमार सैनी

Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सता परिवर्तन रैली में कांग्रेस सहित अन्य दलों पर गरजे सांसद राजकुमार सैनी
देवीलाल, बंसीलाल, भजनलाल, ओपी चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा ने 90 प्रतिशत लोगों का हक 10 प्रतिशत वालों को दिया : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस की चार पीढ़ियां गरीबी हटाओ का नारा देकर राज करती आ रही हैं। आज भी यही नारा दिया जा रहा है। इन्हीं नीतियों के चलते देश में भिखारियों की फौज खड़ी हो गई है। यह बात लोकतंत्र सुरक्षा मंच के नेता और कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने बुधवार को जींद की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने 36 जात का नारा दिया, लेकिन बिना नाम लिए एक जाति विशेष के लोगों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सैनी ने कहा कि लोगों ने सर की उपाधि लेकर देश को गुलाम बनवाया।
सैनी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बार-बार झूठ बोलता है तो क्या उसे मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने झूठ बोलकर 12 बार सत्ता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि भारत से बाद में आजाद हुए पड़ोसी देशों ने जबरदस्त विकास किया है, लेकिन कांग्रेस की नीतियों के कारण भारत में बेरोजगारी बढ़ी है। आज कांग्रेसी पूछ रहे हैं कि भाजपा ने चार साल में क्या किया। उन्हें बताना चाहिए कि 55 साल में क्या किया था। आज भारत में 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, जबकि चीन में 80 प्रतिशत लोगों के पास काम है। सैनी ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो चीन भारत में सामान नहीं बेच पाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामराजी शर्मा, विनोद आशरी, विनोद सैनी, बनारसी दास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूं खेला जातीय कार्ड
सांसद राजकुमार सैनी के आने से पहले सभी वक्ता सैनी को 36 जात का नेता बताते रहे। खुद सैनी ने भी 36 जात का नार दिया, लेकिन अपने भाषण में जमकर जातीय कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि देश को हमेशा ही ब्राह्मण समाज ने राह दिखलाई है। अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बगावत करने वाली झांसी की रानी ब्राह्मण थीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मदल लाल धींगड़ा सहित कई नामों को गिनाते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को आजाद करवाया, मगर कुछ लोग सर की उपाधि लेकर देश को गुलाब बनाने का काम किया। इस दौरान सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल, बंसीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला व भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेकर कहा कि इन लोगों ने 90 प्रतिशत जनता का हक दस प्रतिशत लोगों को दिया। साथ सैनी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने तो अपनी जाति छिपाकर राज किया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा पर भी सवाल उठाया और कहा कि जनता द्वारा नकारे हुए लोग चोर दरवाजे से सत्ता पर काबिज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू को देश पर लाद गए गांधी
सैनी ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ उस समय 13 मत सरदार पटेल के साथ थे। एक मत नेहरू के साथ था, लेकिन गांधी ने नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया। इतना ही नहीं स्वयं मोहम्मद अली जिन्ना भी सरदार पटेल के नाम पर सहमत थे, लेकिन उस समय जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाकर देश के दो टुकड़े कर दिए गए।

लाख टके के सवाल को टाल गए सैनी
रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी से जब पूछा गया कि भाजपा का विरोध करने के बाद भी वे भाजपा से त्यागपत्र क्यों नहीं दे रहे तो उन्होंने जवाब देने के बजाय सवाल को टाल दिया। सैनी ने कहा कि वे कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है, लेकिन वे लोकसभा से त्यागपत्र नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें लोगों ने चुनकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed