फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा में कांग्रेस को नहीं गठबंधन की जरूरत, राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन होगा तो मंजूर : हूड्डा

हरियाणा में कांग्रेस को नहीं गठबंधन की जरूरत, राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन होगा तो मंजूर : हूड्डा

Wed, 10 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस को नहीं गठबंधन की जरूरत, राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन होगा तो मंजूर : हूड्डा
डीयू की तर्ज पर हो छात्रसंघ चुनाव : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के हालात विपरीत दिशा में चल रहे हैं। सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। मंडियों में किसानों के बाजरे को 1750 के बजाय 1500 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खराब हुई फसल से राहत दिलवाने के लिए सरकार को 20 हजार रुपये किसान को राहत के तौर पर तुरंत दिए जाने चाहिए। किसानों की खेती में प्रयोग होने वाले पेस्टीसाइड, खाद और ट्रैक्टर के पार्ट को जीएसटी से बाहर किया जाए। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि रोहतक में आए पीएम से प्रदेश के किसानों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद भी भाजपा के वायदों की तरह खाली निकली। पीएम ने प्रदेश को एक पैसे की सौगात नहीं दी। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं। अगर राष्ट्रीय स्तर पर कोई फैसला होता है तो वह मंजूर होगा। छात्र संघ चुनाव पर उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यायल की तर्ज पर प्रदेश में चुनाव होने चाहिए। जींद उपचुनाव पर हुड्डा ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस उम्मीदवार का साथ देगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश गोयत, जगबीर ढिगाना, बलराम कटवाल, भाग सिंह छात्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed