फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो ही हुए सुरक्षा के लिए मोहताज

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो ही हुए सुरक्षा के लिए मोहताज

Sat, 06 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो ही हुए सुरक्षा के लिए मोहताज
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो ही हुए सुरक्षा के लिए मोहताज :स्वामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो व भाजपा के कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ही खुद सुरक्षा के लिए मोहताज हो गए हैं। उनकी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र स्वामी सफीदों के प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार द्वारा इससे पहले जो उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी, उसमें से भी सुरक्षा कर्मियों की कटौती कर दी गई है। स्वामी ने कहा कि साथ ही इससे पहले जो उनके निवास स्थान पर हथियारों की चेकिंग व्यवस्था होती थी, सरकार द्वारा उसे भी बंद कर दी गई है। स्वामी ने सरकार से सांसद राजकुमार सैनी को जेड प्लस सिक्योरिटी देने की मांग की है।

वीरेंद्र स्वामी ने कहा कि पलवल में सांसद राजकुमार सैनी पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर सरकार तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आऐंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूरी सरकार की होगी। सांसद पर यह कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमले किए जा चुके हैं। इन हमलों के पीछे एक सोची समझी चाल है। उन्होंने कहा कि सरकार सांसद की सुरक्षा कम कर हमलावरों के हौसले बढ़ा रही है। 14 अक्तूबर को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में महाराजा बंदा बीर बैरागी की 349वीं जयंती मनाई जाएगी। जिसमें कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्वामी ने कहा कि आज से 310 साल पहले बंदा वीर वैरागी ने जमींदार प्रथा खत्म कर खेत में खेती करने वाले किसानों को जमीन का मालिक बनाया। अपने समय में अनेकों मंदिर, गुरुद्वारों का निर्माण किया। इस मौके पर हलका अध्यक्ष प्रमोद जैन, श्याम लाल गुर्जर, राकेश कारखाना, महिला विंग की जिला महासचिव बिमला सैनी, कुलदीप उरलाना, राजकुमार जोगी, सतपाल अरोड़ा, गुरनाम खेड़ा, सत्यवान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed