{"_id":"5bb510b9867a554f12538c46","slug":"61538592953-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने अलेवा बीडीपीओ कार्यालय पर मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने अलेवा बीडीपीओ कार्यालय पर मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सभा के सदस्यों ने अलेवा बीडीपीओ कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को किसान सभा ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अलेवा में खंड प्रधान सुरेश कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने पर मुख्य रूप से जिला प्रधान रोहतास नगूरां तथा तहसील प्रधान जींद कामरेड रमेश चंद्र ने भाग लिया।
किसान सभा के सदस्यों ने बीडीपीओ के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश व तूफान की वजह से खरीफ की फसल विशेषकर कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई तथा धान वह बाजरा की फसलों में भी नुकसान है। गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करवाई जाए ताकि किसान अपने परिवारों का पालन पोषण ठीक से कर सके। उन्होंने मांग की है कि किसानों को कपास की फसल बर्बादी का 35 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिलाया जाए। इसमें बीमा की कोई शर्त ना हो। धान और बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। पीआर धान पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। गेहूं की आगजनी से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस अवसर पर भवन निर्माण कामगार मजदूर यूनियन ब्लॉक प्रधान रामनिवास अलेवा, हवा सिंह नगूरां, प्रताप नबंरदार मौजूद रहे।