फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   काम छोड़ एनएचएम कर्मचारियों ने लगाए नारे

काम छोड़ एनएचएम कर्मचारियों ने लगाए नारे

Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
काम छोड़ एनएचएम कर्मचारियों ने लगाए नारे
मांगों को लिए एनएचएम कर्मियों धरना शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
प्रदेशभर में मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार से जींद के एनएचएम कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया।
जिलेभर के एनएचएम कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और पार्क में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने समान वेतन, नियमित किए जाने, सर्विस बायलॉज आदि मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रधान गुरुदेव नैन, उप प्रधान डॉ. परमजीत और डॉ. अरुण आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं र्हुइं प्रभावित
एनएचएम के तहत जिले में लगे करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। एनएचएम के तहत प्रत्येक तरह के कर्मचारी नर्स, एलटी, सफाई कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि लगे हैं। उनके काम छोड़ हड़ताल करने से व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई। अन्य कर्मचारियों को उनकी जगह लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed