{"_id":"578a85864f1c1b027d1410ce","slug":"60mm-rainig-over-flow-wather-in-safindo-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों में 60 एमएम बारिश, शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों में 60 एमएम बारिश, शहर जलमग्न
jind
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा रोड पर भरे पानी से धक्का लगाकर निकालते वाहन।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में शनिवार को करीब 60 एमएम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। सुबह से ही शुरू हुई बूंदाबांदी दिन भर चलती रही। इसके बाद दोपहर बाद हुई बारिश के चलते शहर की सड़कें तालाब में बदल गई। इससे कस्बे की हर सड़क पर बारिश का पानी नजर आ रहा है। इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है, वहीं कस्बे की अनेक कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था ठप्प हो गई। कस्बे का जींद मार्ग, रेलवे रोड, महात्मा गांधी मार्ग, रामपुरा रोड, तारावती कॉलोनी व आदर्श कॉलोनियों की गलियों में भारी पानी का जमाव देखा गया। पुरानी अनाज मंडी में गंदे पानी की निकासी सुचारु नहीं होने से लोग परेशान रहे। रामपुरा रोड पर बारिश का पानी लबालब भर गया है। जहां से निकलना भी दूभर हो गया है। शहर के धर्मबीर, राधेश्याम, राकेश कुमार, प्रदीप, अशोक कुमार आदि ने कहा कि अब पालिका को नया प्रधान मिल गया है, उससे उम्मीद है कि इस समस्या से निजात मिल पाएगी। शहर के नाले की गहराई कम होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे कॉलोनियों के कई घरों में पानी भर जाता है।
अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी
हालांकि सफीदों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन जिला के अन्य हिस्सों में लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन आसमान से रुक-रुक कर एकाध बूंद गिरती रही। ऐसे में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन
अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी
हालांकि सफीदों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन जिला के अन्य हिस्सों में लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन आसमान से रुक-रुक कर एकाध बूंद गिरती रही। ऐसे में लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसानों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन