{"_id":"690cef69d4418fdedb0a99a5","slug":"60-private-school-buses-inspected-20-challaned-jind-news-c-198-1-rew1001-228523-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 60 निजी स्कूल बसों की जांच, 20 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 60 निजी स्कूल बसों की जांच, 20 के काटे चालान
विज्ञापन
स्कूल बस की जांच करते पुलिस टीम। संवाद
रेवाड़ी। कनीना स्कूल बस हादसे के बाद भी निजी स्कूल बस संचालकों ने कोई सबक नहीं लिया है। वीरवार को जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्कूल बस चेकिंग अभियान में 50 से 60 बसों की जांच की गई जिनमें 20 बसों के चालान काटे गए।
जांच में सामने आया कि कई बसें नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। बसों में स्थापित किए गए फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे व अग्निश्मन यंत्रों को चेक किया गया।
अभियान के दौरान 10 चालान बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर किए गए। 8 चालान ड्राइवरों के बिना वर्दी ड्यूटी करने पर और 2 चालान सीट बेल्ट न लगाने पर काटे गए। दो दिनों में 2 स्कूल बस चालक नशे में पाए हुए भी मिले हैं जिनके चालान किए गए हैं।
तीन सीट पर 5 से 6 बच्चे बैठाए जा रहे हैं। पुलिस ने जब जांच की तो कई बसों में यह स्थिति सामने आई। निजी स्कूल संचालक बच्चों से पैसा तो पूरा लेते हैं मगर सीट आधी दे रहे हैं। स्कूल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कनीना में अप्रैल 2024 को शराब के नशे में हुआ था बड़ा हादसा
महेंद्रगढ़ के कनीना में 11 अप्रैल 2024 को शराब के नशे में स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण 6 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हादसे के बाद सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की चर्चा जोर पकड़ती नजर आई जबकि यह पॉलिसी वर्ष 2014 में ही लागू हो चुकी थी। समय बीतने के साथ यह मुद्दा फिर से ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर स्कूलों में बसों की जांच के आदेश जारी हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
बिजली के खंभे से टकराई थी बस, डीजीपी ने लिया संज्ञान
बता दें कि डीजीपी ओपी सिंह ने पिछले सप्ताह धारूहेड़ा में हुई एक बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रदेश के सभी जिले को चेकिंग के निर्देश जारी किए थे। दरअसल नंदरामपुर बास रोड पर एक बस बिजली के खंभे से टकरा गई थी। टक्कर के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय खंभे में करंट नहीं था जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। धारूहेड़ा कस्बे के एक निजी स्कूल की यह बस स्कूल जाते समय नियंत्रण खो बैठी थी और बिजली के खंभे और पेड़ से टकरा गई जिससे खंभा टूट गया था।
-- -- -- -- -
नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य बनता है इसलिए उनकी जिंदगी से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर स्कूली बसों के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे व अग्निश्मन यंत्र नहीं पाए गए और क्षमता से अधिक स्कूली छात्र बैठाए तो उनके खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद ने स्कूल बस चालकों से कहा है कि सभी को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करें।