फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   6 employees in the Agriculture Department and 11 in the HSVP were found absent.

Jind News: कृषि विभाग में 6 व एचएसवीपी में 11 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Sat, 08 Nov 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
6 employees in the Agriculture Department and 11 in the HSVP were found absent.
रिकॉर्ड की जांच करते सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग की टीम की ओर से शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों विभागों में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी व समय पर शिकायतों का समाधान न होना मिला।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के एएसआई मनोज कुमार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह 9 से साढ़े 11 बजे तक औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अनिल कुमार तकनीकी सहायक व कुलदीप सिंह अधीक्षक हाजिर मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह डीडीए के पास झज्जर, रेवाड़ी व चरखी दादरी का चार्ज है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह झज्जर जिले में कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान तीन स्थायी कर्मचारी और तीन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधीन कार्यरत कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि कृषि विभाग की ब्रांच भूमि परीक्षण प्रयोगशाला में दो कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में सीएम विंडो की आठ शिकायतें समय अवधि से अधिक की लंबित पाई गई। समाधान शिविर की दो शिकायतें भी लंबित मिली हैं। नवंबर माह में खाद बीज की दुकान करने के लिए सात लोगों ने आवेदन किया था जो अभी समय अवधि में है।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 2025-26 में देसी कपास का रजिस्ट्रेशन 571 किसानों ने 891 एकड़ पर कराया था लेकिन विभाग की वेरिफिकेशन के दौरान केवल दो किसानों द्वारा 2.36 एकड़ में देसी कपास की खेती की जानी पाई गई है।
यह भी पता चला कि जिले में कुल 11,579 किसानों द्वारा 39,448 एकड़ का रजिस्ट्रेशन किया जाना पाया गया है, सभी की वेरिफिकेशन की जानी लंबित है। फिलहाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने रिपोर्ट बनाकर पंचकूला उच्च अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज दी है।

------------------
सीएम फ्लाइंग ने किया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण

रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग के एसआई सुरेंद्र सिंह ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो यहां पर भी खामियां ही नजर आई है।
जांच के दौरान पाया गया कि कार्यालय में कुल 19 नियमित कर्मचारी और 7 हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी नियुक्त हैं। इनमें से 8 नियमित कर्मचारी और 3 एचकेआरएन कर्मचारी उस समय गैरहाजिर पाए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने यह भी पाया कि कार्यालय में सीएम विंडो की तीन शिकायतें व समाधान शिविर से संबंधित चार शिकायतें भी तय अवधि में निपटाई नहीं गई।
सबसे गंभीर मामला एक शहीदी पार्क के संबंध में लंबित शिकायतों का पाया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इन शिकायतों के निस्तारण में एसडीओ और जेई की जिम्मेदारी बनती है, किंतु उनके स्तर पर कोई समाधान नहीं किया गया। सीएम फ्लाइंग टीम ने मौके से ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed