फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5190 young voters will vote in Narwana constituency

Jind News: नरवाना विस क्षेत्र में 5190 युवा मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 02 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
5190 young voters will vote in Narwana constituency
01जेएनडी25-निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह। संवाद
नरवाना। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 432 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 18 हजार 943, जबकि महिला एक लाख पांच हजार 488 मतदाता हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रति हजार जनसंख्या के पीछे क्षेत्र में 682 वोटर हैं। एक हजार पुरुष वोटर के पीछे 887 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है, जिनकी कुल संख्या 687 है। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में एक हजार 333 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता पांच हजार 190 हैं। वही 85 वर्ष आयु वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 726 मतदाता है। ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अपने घर से मतदान करने का भी विकल्प है। इच्छुक मतदाता अपनी सहमति प्रदान कर घर से अपना वोट बीएलओ के माध्यम से डलवा सकता है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 109 लोकेशन पर 225 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में अलग से एक मॉडल मतदान केंद्र, एक युवा मतदान केंद्र, एक सखी अथवा महिला मतदान केंद्र (गुलाबी बूथ) तथा एक दिव्यांग मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। सखी बूथ यानी महिला मतदान केंद्र पर चार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी और इन सभी महिला कर्मचारियों का ड्रेस कोड पिंक यानी गुलाबी रंग का परिधान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed