फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सिरसा आरक्षित संसदीय सीट पर अशोक तंवर के नाम सबसे अधिक वोट से जीत का रिकार्ड

सिरसा आरक्षित संसदीय सीट पर अशोक तंवर के नाम सबसे अधिक वोट से जीत का रिकार्ड

Sat, 20 Apr 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिरसा आरक्षित संसदीय सीट पर अशोक तंवर के नाम सबसे अधिक वोट से जीत का रिकार्ड
जींद। सिरसा लोकसभा सीट पर अब तक हुए 13 चुनावों में कांग्रेस के अशोक तंवर के नाम सबसे अधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड है। अशोक तंवर ने 2009 में अपने प्रतिद्वंद्वी इनेलो के डॉ. सीताराम को 225921 वोटों के अंतर से हराया था। इसी प्रकार से 1996 में कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी समता पार्टी के सुशील इंदौरा को सबसे कम 15147 वोटों से हराया था। सबसे अधिक व सबसे कम वोटों से जीत का रिकॉर्ड इस सीट पर कांग्रेस के नाम ही है।
विज्ञापन

सिरसा आरक्षित लोकसभा सीट पर सबसे पहला चुनाव 1967 में हुआ था। इसमें कांग्रेस के दलबीर सिंह ने निर्दलीय तेजा सिंह को 159281 वोटों से हराया था। इसी प्रकार 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के ही दलबीर सिंह ने विशाल हरियाणा पार्टी के जगन्नाथ को 121623 वोटों से मात दी थी। 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के चांदराम ने कांग्रेस के दलबीर सिंह को 153168 वोटों से हराया था। 1980 में कांग्रेस के दलबीर सिंह ने जनता एस के फूलचंद को 21501 वोटों से हराया। फिर 1984 में कांग्रेस के ही दलबीर सिंह ने लोकदल के मनीराम को 81932 वोटों से हराया। 1989 में जनता दल के हेतराम ने कांग्रेस के मनीराम को 38413 वोटों से हराया। 1991 में कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने जनता दल के हेतराम को 99098 वोटों से करारी मात दी। 1996 में फिर से कांग्रेस की ही कुमारी सैलजा ने समता पार्टी के सुशील इंदौरा को 15147 वोटों के सबसे कम अंतर से हार का स्वाद चखाया। 1998 में हरियाणा लोकदल के सुशील इंदौरा ने कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 93930 वोटों के भारी अंतर से मात दी। 1999 में इनेलो के सुशील इंदौरा ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 219726 वोटों से करारी मात दी। 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के आत्मा सिंह गिल ने इनेलो के सुशील इंदौरा को 71475 वोटों से हराया। 2009 में कांग्रेस के अशोक तंवर ने इनेलो के डॉ. सीताराम के सबसे बड़े 225921 वोटों के अंतर से हराया। आज तक इस संसदीय सीट पर इतने अधिक अंतर से जीतने का रिकॉर्ड केवल अशोक तंवर के ही नाम है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इनेलो के चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस के अशोक तंवर को 115736 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed