फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्य पेज के लिए प्रस्तावित नौ मंत्रियों व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के घर के बाहर आंदोलन करेगा सर्व कर्मचारी संघ

राज्य पेज के लिए प्रस्तावित नौ मंत्रियों व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के घर के बाहर आंदोलन करेगा सर्व कर्मचारी संघ

Tue, 16 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित नौ मंत्रियों व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के घर के बाहर आंदोलन करेगा सर्व कर्मचारी संघ
नौ मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर आंदोलन करेगा सर्व कर्मचारी संघ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अब आंदोलन का नया चरण शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत 28 अक्तूबर को सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश के नौ कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के घरों के बाहर गेट मीटिंग कर ज्ञापन देंगे। इसके बाद 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय हड़ताल की जाएगी।

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदर्शन में शामिल होने जींद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने कहा कि निजीकरण के विरोध में कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार बातचीत में तमाम मुद्दों को मान लेती है, लेकिन फिर पलट जाती है। अब इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। फौगाट ने कहा कि सरकार ने रोडवेज की हड़ताल के विरोध में अखबारों में विज्ञान देकर नई चलाई जाने वाली बसों की जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि क्यों निजी ठेकेदारों को रोडवेज सौंपी जा रही है। फौगाट ने कहा कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए और चुनाव के समय धन लेने के लिए निजी हाथों में रोडवेज को सौंपा जा रहा है। इसका विरोध जारी रहेगा। फौगाट ने कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 15 नवंबर को प्रदेश में सभी विभागों की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed