फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज बस नहीं रुकने से नाराज छात्रों ने पोली गांव में लगाया जाम, चार किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की लाइन

रोडवेज बस नहीं रुकने से नाराज छात्रों ने पोली गांव में लगाया जाम, चार किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की लाइन

Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस नहीं रुकने से नाराज छात्रों ने पोली गांव में लगाया जाम, चार किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की लाइन
रोडवेज बस नहीं रुकने पर छात्रों ने लगाया जाम, चार किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की लाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पोली गांव के बस स्टॉप पर रोडवेज बस नहीं रोकने से नाराज छात्रों ने वीरवार सुबह सड़क पर पाइप डालकर रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की चार किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई।
विद्यार्थियों ने बताया कि रोहतक और जींद के रोडवेज जीएम ने लिखित में पत्र भी दिया हुआ है कि पोली और हथवाला मोड़ पर दोनों जगह बस रोकी जाएंगी। इसके बावजूद भी कुछ बस चालक पोली के मेन स्टैंड पर बस नहीं रोक कर हथवाला मोड़ पर ही रोकते हैं। इससे उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में देरी हो जाती है। इसी को लेकर वीरवार को दर्जनों विद्यार्थियों ने पोली गांव के बस स्टैंड पर पाइप डालकर जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रोहतास ढुल मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र रोडवेज जीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ गए, लेकिन थाना प्रभारी ने जीएम से बात की और एक सप्ताह तक पोली गांव में एक रोडवेज कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के लिए कहा, ताकि बसों को पौली गांव में रुकवाया जा सके।
विज्ञापन

एक माह में चार जगह लग चुका है जाम
पिछले एक माह में रोडवेज की बस नहीं रुकने पर चार जगह जाम लग चुका है। सबसे पहले नरवाना के पास कालवन छात्राओं ने जाम लगाया था। इसके बाद सफीदों रोड पर मनोहरपुर गांव के विद्यार्थियों ने जाम लगाया था। कुछ दिन पहले गोहाना रोड पर बराह खुर्द गांव के बस स्टॉप पर विद्यार्थियों ने जाम लगाया और अब पोली गांव में विद्यार्थियों को जाम लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड होती हैं बसें
चालकों को साफ आदेश हैं कि निर्धारित स्टॉप पर बस जरूर रोकें। यदि कोई चालक ऐसा नहीं करता है तो उसकी बस का नंबर नोट कर शिकायत की जा सकती है। कई बार अब ओवरलोड होने के कारण बस नहीं रोकी जाती। विद्यार्थियों की परेशानी दूर कर दी जाएगी। जब तक पोली गांव के छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक एक कर्मचारी पोली गांव में तैनात रहेगा।
आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed