फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications for stage carriage permits on 35 rural routes can now be made by November 6.

Jind News: 35 ग्रामीण रूटों पर स्टेज कैरिज परमिट के लिए अब 6 नवंबर तक आवेदन

Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Applications for stage carriage permits on 35 rural routes can now be made by November 6.
फोटो 08जेएनडी09-बस अड्डा जींद, जहां से निजी बसों का आवागमन होगा। संवाद - फोटो : Archive
जींद। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत जिले के 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों को स्टेज कैरिज परमिट देने की प्रक्रिया चल रही है। परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार अब तक जिले में करीब 400 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा तक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। तय तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। इसके साथ 25 हजार रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करवानी होगी। आवेदन के साथ जरूरी जानकारी प्रपत्र-1 में देनी होगी। कोई भी आवेदक कार्य दिवस में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करवा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए विशेष टीम गठित
आवेदनों को प्राप्त करने, प्रोसेस करने और जांच-पड़ताल के लिए जिला परिवहन अधिकारी की ओर से विशेष टीम गठित की गई है। इसमें एडीटीओ, एमवीओ, टीआई, टीएसआई व जरूरत के अनुसार ऑपरेटर और अन्य स्टाफ को शामिल किया गया है। टीम द्वारा प्राप्त और जांचे गए आवेदनों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। रजिस्टर पर समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ संबंधित डीटीओ एवं सह-सचिव, आरटीए के काउंटर हस्ताक्षर भी होंगे।


इन रूटों पर मांगे गए आवेदन
नए रूटों में पिल्लूखेड़ा-रोहतक वाया धड़ोली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा, जींद-हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल, नारनौंद, नरवाना-नारनौंद वाया उचाना कलां, भौगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी तथा नरवाना-जींद वाया डूमरखां, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़ और झांझ समेत विभिन्न ग्रामीण रूट शामिल हैं। फिलहाल जिले में परिवहन समिति की 162 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं।

वर्जन
नए स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर छह नवंबर कर दी गई है। पिछले एक महीने से अधिक समय में करीब 400 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन के साथ 25 हजार रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करवानी होगी। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article