{"_id":"5a4bcd584f1c1bfe7a8b4d05","slug":"51514917208-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की बिजली सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की बिजली सप्लाई बाधित
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नागरिक अस्पताल के नए भवन में लगी सीटी स्केन मशीन की बिजली सप्लाई मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक बंद हो गई। इससे सिटी स्केन करवाने पहुंचे मरीजों को करीब एक घंटे तक परेशान होना पड़ा। बिजली ठीक होने के बाद मरीजों का सीटी स्केन किया जा सका।
हालांकि दिन में सीटी स्केन मशीन सही चली, लेकिन दोपहर दो बजे जब कालवा गांव निवासी एक बुजुर्ग का सीटी स्केन किया जा रहा था, अचानक सीटी स्केन के कमरे की बिजली कट गई। इसके बाद कर्मचारियों ने जब दूसरे कमरों में बिजली देखती तो अंदर से मशीन के कनेक्शनों की जांच की, लेकिन इससे बात नहीं बनी। इसके कुछ देर बाद मकैनिक को बुलाया गया। मकैनिक ने मौके पर पहुंच कर बिजली सप्लाई बहाल की। इस दौरान जिस मरीज का सीटी स्केन हो चुका था, उसे भी वहीं रखा गया। दरअसल यहां मौजूद स्टाफ को साफ नहीं था कि बिजली कटने के समय मरीज का सीटी स्केन हो भी चुका था या नहीं। बिजली आने के बाद इस मरीज को भेज दिया गया और अन्य मरीजों का सीटी स्केन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के चलते इस प्रकार के व्यवधान आ जाते हैं।