फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सर, शराब पीकर आते है हिंदी अध्यापक...

सर, शराब पीकर आते है हिंदी अध्यापक...

Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सर, शराब पीकर आते है हिंदी अध्यापक...
- सिवाहा के राजकीय स्कूल में जांच के लिए पहुंचे बीईओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिले के गांव सिवाहा के राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक के शराब पीकर आने के मामले की जांच के लिए मंगलवार को बीईओ स्कूल पहुंचे। स्टाफ सदस्यों के अलावा छात्राओं के बयान दर्ज किए। छात्राओं ने साफ कहा कि शिक्षक शराब पीकर आता है। अब इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि गांव सिवाहा के ग्रामीणों ने बीडीपीओ कार्यालय में शिक्षक के शराब पीकर आने की शिकायत की थी। जिस पर बीडीपीओ पूनम चंदा, ब्लाक समिति की चेयरपर्सन नीलम देवी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भी शिक्षक शराब पीये हुए था। जांच टीम जब उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची तो वह ग्रामीणों से माफी मांगने लगा। जिस पर ग्रामीणों ने कोई कार्रवाई नहंीं कराने की बात कही। मामले में आरोपी शिक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और जांच के लिए बीईओ की टीम को स्कूल भेजा। बीईओकी टीम ने स्टाफ सदस्यों से बातचीत करने के अलावा स्कूली बच्चियों से भी बातचीत की। जिसमें बच्चियों ने कहा कि हिंदी का एक शिक्षक शराब पीकर आता है। सारे बयान दर्ज होने के बाद अब इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। शिक्षक पर कड़ी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट बीईओ को दी है। उन्हें फोन पर भी जानकारी दी गई है। बीईओ ने स्वयं स्कूल जाकर निरीक्षण भी किया गया है। अब शिक्षा विभाग ही मामले में आगामी कार्रवाई करेगा।

पूनम चंदा, बीडीपीओ
शिक्षक का शराब पीकर आना गंभीर विषय है। इसकी जांच के लिए बीईओ स्कूल गए थे। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित खत्री, उपायुक्त

विभाग द्वारा अध्यापक नरेंद्र का तबादला किया जाए : सुनील
गांव सिवाहा के राजकीय उच्च विद्यालय में अध्यापक के शराब के सेवन करके ड्यूटी पर आने से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को बीडीपीओ पूनम चंदा और ब्लॉक समिति जींद की चेयरपर्सन नीलम भनवाला के साथ स्कूल में उक्त अध्यापक की मेडिकल करवाने के लिए जोर दिया था। जिसका मेडिकल करवाने के लिए बीडीपीओ पूनम चंदा व ब्लॉक समिति जींद की चेयरपर्सन नीलम भनवाला जींद अपने साथ लेकर गई थी। जहां पर उक्त अध्यापक को माफी मांगने पर छोड़ दिया था। उसी के संदर्भ में सुनील भनवाला, राजू व धर्मबीर भनवाला के साथ-साथ ग्रामीणों ने कहा कि हम शराबी अध्यापक को गांव के स्कूल में नहीं देखना चाहते। क्योंकि गांव की बेटियों ने हमें शिकायत की थी कि अध्यापक शराबी हालत में अनाप शनाप बोलता है। यह गांव की बेटियों की इज्जत का सवाल है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विभाग द्वारा उक्त अध्यापक का तबादला किया जाए। वरना राजकीय उच्च विद्यालय पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed