फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्टेडियम में तीन दिन से भरा सीवर का पानी, खिलाड़ी व सेना भर्ती का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हलकान

स्टेडियम में तीन दिन से भरा सीवर का पानी, खिलाड़ी व सेना भर्ती का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हलकान

Fri, 01 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में तीन दिन से भरा सीवर का पानी, खिलाड़ी व सेना भर्ती का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हलकान
स्टेडियम में भरा सीवरेज का पानी, खिलाड़ियों को हो रही प्रैक्टिस में परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अर्जुन स्टेडियम में पिछले तीन दिन से सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इससे स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज ओवर-फ्लो होने के कारण स्टेडियम का दौड़ लगाने वाले ट्रैक पर गंदा पानी भर गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
धीरज, अनिश, मोनी, दीपक, मोहित, सोनू और जसबीर ने बताया कि अर्जुन स्टेडियम में पिछले तीन दिन से सीवरेज का गंदा पानी ट्रैक पर भर हुआ है। इससे अभ्यास नहीं हो रहा। खिलाड़ियों ने बताया कि अगले माह सेना में भर्ती होनी है, और ग्रामीण क्षेत्र में खेल स्टेडियम नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन शहर में अभ्यास के लिए आते है, तो यहां भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। समस्या की शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों को कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विभाग के अधिकारी बोल देते है, कि मोटर खराब है। खिलाड़ियों ने कहा कि पहले से ही स्टेडियम सुविधाएं की कम हैं, और स्टेडियम में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

तीन दिन से भरा गंदा पानी
तीन दिन से स्टेडियम में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे खिलाडिय़ों काफी निराश है, और अपना अभ्यास भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित, खिलाड़ी।
बॉक्स
नहीं हो रही तैयारी भर्ती की तैयारी
विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा और अगले माह सेना की भर्ती है, और तैयारी भी नहीं कर पा रहे। पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम नहीं है, अगर है, तो साफ-सफाई नहीं और कोच की व्यवस्था नहीं। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
मंदीप, खिलाड़ी।

जल्द होगा समस्या का समाधान
इस तरह की किसी प्रकार की कोई समस्या सामने नहीं आई है। अगर समस्या है, जल्द से जलद अर्जुन स्टेडियम में भरा गंदे पानी को निकलवा दिया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed