{"_id":"5a08a6754f1c1b8e698bb0b1","slug":"51510516341-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरंत बाद दी जाएगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुरंत बाद दी जाएगी सहायता
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि पंचकूला में राम रहीम प्रकरण के दौरान हुए करीब 40 मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मांग जायज है। मुख्यमंत्री ने उनका विरोध नहीं किया, लेकिन इसमें कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है। वे गो सेवा आयोग सदस्य श्रवण कुमार के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट में केस चला हुआ है, जैसे ही कोर्ट प्रक्रिया पूरी होगी सरकार उक्त पीड़ितों के परिवारों के बारें में भी कुछ अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी राजनीति के लिए किसी मंच को चलाया जा रहा है, इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद को भाजपा से निकालने की बात अभी तक सामने नहीं आई है और न ही ऐसी कोई सूचना उनके पास है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं।
चुनाव की तैयारियों के चलते सभी जिलों में बूथ स्तर े कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम शुरू किया जा रहा है। जिससे भाजपा की नीतियों का प्रचार पार्टी के विभिन्न संगठनों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार से भाजपा कार्यकर्ता कुछ नाराज है, लेकिन सरकार की मंसा और कार्य प्रणाली से खुश हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करते हुए एक बार फिर से प्रदेश में सरकार को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर ओपी पहल, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, श्रवण गर्ग, सुलेश डिडवाडा, शिव चरण गर्ग मौजूद रहे।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली
भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने रविवार को कस्बे के रेस्ट हाउस में संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। हालांकि इस बैठक में अपेक्षाकृत कम ही कार्यकर्ता पहुंचे, फिर उन्होंने बूथ मजबूत तो सब मजबूत का नारा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के सामने साफ छवि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में कामयाबी हासिल की है। जिससे प्रदेश की जनता ने भाजपा को पसंद किया जा रहा है। कार्यकर्ता को सरकार की नीतियों का जन जन तक प्रचार करना होगा, जिससे लोगों में अन्य सरकारों से तुलानात्मक कार्यों के बारें मेें पता चल सके।