{"_id":"59ecd7404f1c1bd7538b8a2c","slug":"51508693824-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज के चलते दरार आने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज के चलते दरार आने का लगाया आरोप
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकगागर में मकान में आई दरार
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। गांव खरकगागर में एक मकान में दरार आ गई है। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि पेयजल की सप्लाई की लाइन में लीकेज के चलते मकान में दरार आई है। गांव खरकगागर निवासी सुभाष ने बताया कि पांच माह पहले ही उसने लगभग को नौ लाख की लागत से बनाया था। मकान के पास गली में पेयजल सप्लाई की पाईप में लीकेज के कारण पानी मकान की नींव में घुस गया। इस कारण उसके पूरे मकान में दरार आ गई। सुभाष ने बताया कि उसने इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन उसकी समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ। बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। सुभाष ने बताया कि उसने मजदूरी करके कड़ी मेहनत से इस मकान का निर्माण करवाया था, लेकिन मकान में दरार आने के कारण मकान अब कभी भी गिर सकता है। सुभाष ने प्रशासन से इस मकान के निर्माण के लिए मुआवजे की मांग की है।
जन-स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ शमशेर ढांडा ने कहा कि मकान मालिक ने मकान में सेफ्टी टैंक बनाया हुआ है। इस कारण मकान में दरार आई है। वो इस पूरे मामले की जांच कर रहे है। वही दूसरी और मकान मालिक सुभाष ने बताया कि उसके मकान में कोई सेफ्टी टैंक नहीं है।