फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आयोजित होगी विचार गोष्ठी

आयोजित होगी विचार गोष्ठी

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
आयोजित होगी विचार गोष्ठी
अंधविश्वास, ढोंग और जादूटोना विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

नरवाना। आर्य समाज नरवाना(रजि.)के तत्वावधान में 19 अक्तूबर को महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस व दीपावली को लेकर शारदीय नव सयेष्टि यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ ब्रह्म पुरोहित मिथिलेश शास्त्री यज्ञ कराएंगे। समाज में बढ़ते अंधविश्वास, ढोंग, जादूटोना, तंत्र मंत्र को लेकर विचार गोष्ठी की जाएगी। गुरुकुल खतौली के संचालक आचार्य पवन वीर विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे। आर्य समाज के मंत्री विजय कुमार व आमोद कुमार ने बताया कि आर्य समाज नरवाना द्वारा संचालित सभी आर्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सामूहिक गान, भजन एवं भाषणों द्वारा अपने विचार व्यक्त करेंगे। महर्षि दयानंद के उपदेश समाज से बुराइयों को मिटाने में किस प्रकार सहायक हैं इस पर वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। आर्य समाज के सभी सदस्य महर्षि स्वामी दयानंद निर्वाण दिवस पर यज्ञ में भाग लेकर एवं उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा लेकर लेंगे। कार्यक्रम प्रात: साढ़े आठ बजे आर्य समाज के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed