फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर

Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर
नगर परिषद की आम बैठक, दस प्रस्ताव पास
विज्ञापन

सिर्फ विरोध जताने की औपचारिकता भर कर पाया विपक्ष

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें चुने हुए 31 में से 30 पार्षदों ने हिस्सा लिया, जबकि उप प्रधान विनोद आशरी सहित छह पार्षद विपक्षी खेमे में रहे। हालांकि बहुमत के चलते सदन में रखे गए सभी एजेंडा पारित हो गए और विपक्ष सिर्फ विरोध की औपचारिकता ही पूरी कर पाया।
नगर परिषद की बैठक में घूमंतू जाति के बच्चों के लिए हॉस्टल बनाने के लिए नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर में 1033 वर्ग गज जगह देने के प्रस्ताव पर पार्षदों ने मोहर लगाई। इस जमीन पर शिक्षा विभाग द्वारा हॉस्टल बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर की तमाम स्ट्रीट लाइट्स को बदलने की योजना को भी पारित किया गया। के तहत शहर की करीब तीन हजार लाइट्स को बदल कर एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। मीटिंग में जिला परिषद कार्यालय और नगर सुधार मंडल भवन को कंडम घोषित करवाने की प्रक्रिया को भी सदन ने पारित कर दिया।
विज्ञापन


लाईट्स बदलने पर विपक्ष का ऐतराज जताया
मीटिंग में उप प्रधान विनोद आशरी के नेतृत्व में विपक्ष ने शहर में स्ट्रीट लाईट्स बदलने पर ऐतराज जताया। विनोद आशरी और प्रवीण बेनीवाल ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत प्रशासन को बिजली के मीटर लगवाने होते हैं। यह व्यवस्था होने के बाद जिस एजेंसी को काम सौंपा जाएगा, वह काम मिलते ही लाईट्स उतारनी शुरू कर देगी, लेकिन मीटिर लगने से पहले नई लाईट्स नहीं लगेंगी। इससे शहर के लोग परेशान होंगे। वहीं चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि मीटर लगना कोई विषय ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान कार्यालय की जगह बनेगा शॅपिंग कॉम्लेक्स, नगर सुधार मंडल की जगह नप कार्यालय
मीटिंग में एजेंडा नंबर चार व पांच में नगर परिषद कार्यालय और नगर सुधार मंडल के भवनों को कंडम घोषित करवाने की प्रक्रिया के प्रस्ताव को भी पास किया गया। अब दोनों ही भवनों को तोड़ कर नगरपरिषद के वर्तमान कार्यालय की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने और नगर सुधार मंडल के कार्यालय की जगह नगर परिषद का नया कार्यालय बनाया जाएगा।



सरकार ने घुमंतू जाति के बच्चों के लिए हॉस्टल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके लिए नगर परिषद से जमीन मांगी गई थी, जो दे दी गई है। वहीं नगर परिषद और नगर सुधार मंडल के कार्यालयों को कंडम घोषित करवा कर यहां दोबारा से भवन बनाए जाएंगे।
पूनम सैनी, चेयरपर्सन, नगरपरिषद।


फोटो नंबर
28जेएनडी28: चेयरपर्सन पूनम सैनी का फोटो।
28जेएनडी29: मीटिंग में पहुंच पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed