{"_id":"594ac2e34f1c1b4b538b4828","slug":"51498071779-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में महज चार प्रतिशत बढ़ा समर्थन मूल्य : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में महज चार प्रतिशत बढ़ा समर्थन मूल्य : हुड्डा
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में पिछले तीन साल से किसानों की फसल का समर्थन मूल्य महज चार प्रतिशत ही बढ़ा है। वहीं यूपीए के समय में प्रतिवर्ष 15 फीसदी का इजाफा होता था। हुड्डा ने कहा कि वे जीएसटी के वर्तमान प्रारूप से सहमत नहीं हैं।
ट्रेडर्स के विरोध को दिया समर्थन
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जींद पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जीएसटी के वर्तमान प्रारूप से इससे इंस्पेक्टरी राज को बढ़ावा मिलेगा। वे ट्रेडर्स के जीएसटी को लेकर किए जा रहे विरोध को अपना समर्थन देते हैं। हुड्डा ने कहा कि यूपीए सरकार में रहते हुए भी उन्होंने जीएसटी का विरोध किया था। यही नहीं गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उस समय पांच प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने जीएसटी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बनने पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर कांग्रेस समेत सभी अन्य दलों की सहमति बनी थी, लेकिन भाजपा सरकार अब 28 प्रतिशत तक जीएसटी लगाने जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के 72 हजार करोड़ तथा खुद उन्होंने हरियाणा में 830 करोड़ रुपये के किसानों के कर्जे माफ किए। इसी तरह से सहकारी बैंकों का कर्ज कांग्रेस सरकार में 11 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत किया गया। हरियाणा में उन्होंने जीरो प्रतिशत तक किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, कांगे्रस के प्रदेश सचिव जगबीर सिंह ढिगाना, ऋषिपाल प्रधान, सुबेदार सेवा सिंह, सुभाष अहलावत, महाबीर कंप्यूटर, प्रकाश बोहतवाला, राममेहर पाथरी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से मिले हुड्डा
पूर्व सांसद मास्टर नारायण सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से पहले जींद में छोटूराम विकास मंच की मीटिंग के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस पहुंचे थे। हालांकि दोनों अलग-अलग कमरों में अपने कार्यकर्ताओं से मिले। लेकिन इसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चौधरी बीरेंद्र सिंह के कमरे में गए। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी भी उनके साथ पहुंच गए और फोटो खींचने लगे। इस पर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग छापोगे कि भरत मिलाप हुआ। यह कहते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा को अपने और नजदीक बुलाया और दोनों गले मिले। इस दौरान एक दूसरे का हालचाल भी जाना। गौरतलब है कि चौधरी भूपेंद्र हुड्डा और चौधरी बीरेंद्र सिंह आपस में ममेरे भाई हैं, लेकिन राजनीति में एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। यहां कुछ मिनट के लिए दोनों नेताओं ने हल्के-फुल्के अंदाज में मुलाकात की।
विज्ञापन
भाजपा राज में महज चार प्रतिशत बढ़ा समर्थन मूल्य : हुड्डा
कहा- वे वर्तमान प्रारूप में जीएसटी के पक्षधर नहीं