फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   504 women arrested for salary hike

वेतन बढ़वाने की मांग को लेकर 504 महिलाओं ने दी गिरफ्तारी

Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
504 women arrested for salary hike
नेहरू पार्क में एकत्रित हुईं परियाजना कर्मी। - फोटो : Jind
सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर्स ने जेल भरो आंदोलन आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान यह सभी कर्मी नेहरू पार्क में एकत्रित हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन बढ़ोतरी की मांग की। इस दौरान 504 महिलाओं ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सफीदों की बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल को इन आंदोलनकारियों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस पर बीडीपीओ ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वह उनका मांग पत्र सरकार तक पहुंचाएंगी। इसके बाद नीलम ने कहा कि दुनिया में आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। कई देशों में महिलाओं ने बराबर की मजदूरी, वोट का अधिकार व काम के आठ घंटे का अधिकार हासिल किया था। हमारे देश में 45 वर्षों में बेरोजगारी सबसे अधिक है। आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी के तीनों परियोजनाओं में लगभग दो लाख वर्कर्स कार्यरत हैं। इन्हें न तो न्यूनतम मजदूरी और न सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

यह रहीं मुख्य मांगें
सभी परियोजना कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार, मानदेय का भुगतान महीने की दस तारीख तक, मिड-डे मील की वर्दी की राशि समय पर दी जाए, राशन के अलावा अन्य कार्य न करवाए जाए, न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा को लागू किया जाय।

 वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं गिरफ्तारी देती हुईं।

वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं गिरफ्तारी देती हुईं।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed