फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5000 students of Narwana will participate in Know Haryana competition

Jind News: हरियाणा को जानो स्पर्धा में हिस्सा लेंगे नरवाना के 5000 विद्यार्थी

Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
5000 students of Narwana will participate in Know Haryana competition
नरवाना। स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए हरियाणा को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें नरवाना शहर एवं आसपास के गांवों के 20 से अधिक स्कूलों के 5000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नरवाना प्रभारी राजेश टांक ने बताया कि यह प्रतियोगिता जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में होगी। इसमें हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को हेरिटेज विलेज ढढूर हिसार का भ्रमण करवाया जाएगा। राजेश टांक ने कहा कि प्रतियोगिता में मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों के अलावा प्रदेश की भौगोलिक रचनाएं, मिट्टी के प्रकार, कृषि, पशुपालन, सिंचाई, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल, सब्जियां, मसालों व फूलों एवं महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित चार विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दूसरा चरण जिला स्तरीय तथा तीसर चरण राज्य स्तरीय होगा। विद्यार्थियों को 40 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed