{"_id":"963db14a582a53acbb8b110e0ac06c8c","slug":"50-thousand-rupees-prize-at-murder-accusd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाला चौक निवासी अमित का अपहरण करके दस लाख रुपये की फिरौती नहीं मिलने पर हत्या करने के मामले में फरार चले रहे आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
ढाई साल से आरोपी फरार चल रहा है। जबकि इस मामले के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार को चुके हैं।
पुलिस के अनुसार पटियाला चौक निवासी अमित का अक्टूबर 2013 को अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसी के मोबाइल फोन से कॉल करके दस लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन फिरौती की राशि नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और खेतों में शव को जमीन के नीचे दबा दिया, शव से उठी बदबू से आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद शव की पहचान अमित के रूप में हुई। पुलिस ने उस समय अपहरण, फिरौती और हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
मामले में अपहरणकर्ताओं की पहचान उसी के दोस्त पटियाला चौक निवासी आकाश उर्फ कुकी, सुभाष, सोनू, जितेंद्र और गांव छाजपुर पानीपत निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्या के मामले में शामिल छठा आरोपी पटियाला चौक जींद निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना का नाम सामने आया था, लेकिन तभी से आरोपी फरार चल रहा है।
अदालत ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अब हत्यारोपी प्रवीन उर्फ पिन्ना का सुराग देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।