फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 policemen donated blood in the camp

Jind News: शिविर में 50 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
50 policemen donated blood in the camp
फोटो 18जेएनडी10-​शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस लाइन में वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 50 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि एसपी कुलदीप सिंह ने रक्तदाताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं बल्कि मानव जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
विज्ञापन

रक्त किसी भी प्रयोगशाला में तैयार नहीं किया जा सकता और दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और मातृ स्वास्थ्य जैसी परिस्थितियों में इसकी आवश्यकता निरंतर बनी रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आपदा, आपातकालीन परिस्थितियों और जनहित से जुड़े अभियानों में हरियाणा पुलिस के जवान सदैव आगे रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

रक्तदाताओं ने भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया और अन्य लोगों को महादान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ अन्नु, नवीन कुमार, अमित कुमार, मनजीत कुमार, दिनेश, फार्माशिष्ट चरण सिंह, संदीप कुमार, अंकित, वेलफेयर इंचार्ज उप निरीक्षक धर्मपाल, सीडीआई सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed