फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   49 grams and 8 jeeps recovered from two trucks riding a bike

Jind News: बाइक सवार दो युवकों से 498 ग्राम गांजा बरामद

Fri, 28 Mar 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
49 grams and 8 jeeps recovered from two trucks riding a bike
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव कालवन के पास बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 498 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर, कैथल निवासी दीपक और यमकेश्वर कॉलोनी, कैथल निवासी राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गढ़ी थाना पुलिस कालवन रेलवे फाटक के पास गांव कमालवाला रास्ते पर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुई थी। कुछ देर के बाद गांव कमालवाला की तरफ से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़ने लगे तो दोनों नीचे गिर गए और उनके हाथ में पड़ा लिफाफा नीचे गिरकर फट गया। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। जब सडक़ पर बिखरे सामान को जांच तो वह गांजा निकला। इसका वजन 498 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में बाइक चालक की पहचान अर्जुन नगर कैथल निवासी दीपक के रूप में हुई जबकि उसके पीछे बैठे युवक की पहचान यमकेश्वर कॉलोनी कैथल निवासी राम के रूप में हुई। पुलिस ने दीपक और राम के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed