फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   47100 rupees cheated by luring a lottery of Rs 2.5 lakhs

ढाई लाख रुपये की लाटरी लगने का लालच देकर ठगे 47100 रुपये

Fri, 13 Mar 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
47100 rupees cheated by luring a lottery of Rs 2.5 lakhs
47100 rupees cheated by luring a lottery of Rs 2.5 lakhs
पटियाला चौक स्थित श्याम नगर कॉलोनी निवासी महिला को उसकी ढाई लाख रुपये की लाटरी लगने की सूचना फोन कर दी। इसके बाद लाटरी के पैसे लेने के लिए महिला को उसके खाते में ऑनलाइन 47100 रुपये जमा करवाने की बात कही। इस पर महिला ने व्यक्ति का खाता नंबर लेकर उसके खाते में राशि डाल दी। इसके बाद न तो महिला के खाते में डाले गए पैसे वापस आए और न ही लाटरी के। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में श्याम नगर निवासी महिला कमलेश ने बताया कि उसके पास 25 फरवरी को किसी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी ढाई लाख रुपये की लाटरी लग गई है। लाटरी की सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया की आपको लाटरी के पैसे लेने के लिए उसके खाते में कुछ पैसे जमा करवाने होंगे। इस पर महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खाते में 47100 रुपये डलवा दिए। इसके बाद व्यक्ति ने न तो उसके जमा करवाए गए पैसे दिए और न ही उसकी लाटरी के। महिला ने कई बार फोन के माध्यम से उक्त अज्ञात व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई नवजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed