{"_id":"69b45644b07a10453a064e89","slug":"47-youths-were-given-jobs-in-the-employment-fair-jind-news-c-199-1-jnd1010-149847-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोजगार मेले में 47 युवकों को कंपनी में मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोजगार मेले में 47 युवकों को कंपनी में मिली नौकरी
Fri, 13 Mar 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी13: आईटीआई में साक्षात्कार के दौरान मौजूद छात्र। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले लगा। इसमें ऑटोमोबाइल कंपनी याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फरुखनगर (गुरुग्राम) ने 47 युवाओं को नौकरी दी।
मेले में भाग लेने के लिए आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 52 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने न केवल छात्रों के तकनीकी ज्ञान, बल्कि उनकी व्यवहार कुशलता, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण का भी मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के बाद 47 छात्रों को अंतिम रूप से चयनित किया।
प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि आईटीआई का लक्ष्य केवल प्रमाण पत्र देना नहीं बल्कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सीधे उद्योगों से जुड़ना विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस अवसर पर प्लेसमेंट शाखा के सोनू राम, ललित खटकड़ और मनदीप राज मौजूद रहे। संवाद