फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   47 people, including PA of Hisar DC, JE of PWD, got corona infected

हिसार डीसी के पीए, पीडब्ल्यूडी के जेई समेत 47 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
47 people, including PA of Hisar DC, JE of PWD, got corona infected
बंद पड़ा डीसी कार्यालय तथा काम के लिए आए लोग। - फोटो : Jind
मंगलवार को जिले में 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें जींद की इंपलाइज कॉलोनी निवासी एक 37 वर्षीय युवक शामिल है। यह युवक हिसार के डीसी के पीए के रूप में कार्यरत है। पीडब्ल्यूडी के जेई, एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी, एसबीआई जुलाना शाखा के पांच कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1057 पहुंच गई है, जबकि अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 454 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 591 फिलहाल एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही जिले में रिकवरी का प्रतिशत लुढ़ककर 42.95 तक पहुंच चुका है। एक्टिव मामले का प्रतिशत 55.91 है और मृतकों का प्रतिशत 1.13 है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों में मंगलवार को 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा सफीदों के वार्ड नंबर दो निवासी 23 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 16 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, आफताबगढ़ निवासी 43 वर्षीय महिला, डिडवाड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक, सफीदों के वार्ड नंबर 10 निवासी 25 वर्षीय युवक, गोहाना रोड जींद निवासी 39 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर जींद निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, स्कीम नंबर 19 निवासी 53 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 43 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, नरवाना निवासी 50 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय युवक, इंपलाइज कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय युवक, शामदो निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, बिघाना निवासी 61 वर्षीय महिला व 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी 29 वर्षीय, 25 वर्षीय व 23 वर्षीय युवक, जुलाना की एसबीआई शाखा के पांच कर्मचारी 25 वर्षीय, 35 वर्षीय, 30 वर्षीय, 56 वर्षीय, 27 वर्षीय युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी ऑफिस के सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीसी ऑफिस में कार्यरत सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की। सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं डीसी ऑफिस के बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां आने वाले लोगों से डीसी के पीए मिल रहे थे तथा उनकी समस्याओं का समाधान करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी गोयंका स्कूल में लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने अमरहेड़ी रोड स्थित जीडी गोयंका स्कूल में पहुंचकर यहां बच्चों से लेकर स्टाफ तक के सैंपल लिए। टीम इंचार्ज वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि मोबाइल टीम ने मंगलवार को जीडी गोयंका स्कूल में जाकर सैंपल लिए। मोबाइल विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों के सैंपल लेती है।

 जीडी गोयंका स्कूल में कोरोना की जांच के लिए महिला का सैंपल लेते डॉ. रमेश पांचाल।

जीडी गोयंका स्कूल में कोरोना की जांच के लिए महिला का सैंपल लेते डॉ. रमेश पांचाल।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed