फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   43626 monks' eye data in the district is mismatched, there will be problems in wealth and business

Jind News: जिले में 43626 एकड़ की फसलों का डाटा मिस मैच, गेहूं व सरसों बेचने में होगी परेशानी

Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
43626 monks' eye data in the district is mismatched, there will be problems in wealth and business
25जेएनडी01: शहर की अनाजमंडी में आई सरसों की फसल। संवाद25जेएनडी01: शहर की अनाजमंडी में आई सरसो
जींद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दिए गए फसलों के विवरण का गिरदावरी में 43626 एकड़ क्षेत्र मिस मैच मिला है। इस आंकड़े से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अब किसानों को गेहूं, जौ, सरसों और अन्य रबी की फसल बेचने में दिक्कत आएंगी। सरसों बेचने में यह दिक्कत मंडी में पिछले पांच दिन से आ रही है।
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए अब किसानों को तहसील कार्यालय और अनाज मंडी के चक्कर काटने पड़ेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो वह सरकारी खरीद पर फसलों को बेच नहीं पाएंगे। जिले के ब्लॉक उचाना में सबसे ज्यादा एरिया का डाटा मिस मैच मिला है। उचाना ब्लॉक में 12617 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 76591.46 एकड़ का पंजीकरण करवाया हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 10398.52 एकड़ का डाटा अलग-अलग मिला है। किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण कराया हुआ है। इसके बाद फसलों की गिरदावरी अलग-अलग तरीके से कराई जाती है। शुरुआत में हरसक सेेटेलाइट के माध्यम से गिरदावरी होती है। उसके बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अलावा किसान, जो अपनी फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण कराते हैं। गिरदावरी के दौरान फसलों का डाटा मिस मैच होने से अब जिला राजस्व विभाग गिरदावरी करेगा और अन्य की गई गिरदावरी से मिलान किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित जिला के राजस्व विभाग के अधिकारियों को डाटा मिस मैच की त्रुटियां ठीक करने में गंभीरता दिखानी होगी। यदि उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई तो किसानों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उनको फसल बेचने के लिए मार्किट कमेटी, जिला राजस्व विभाग और पटवारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


पोर्टल पर अपडेट डाटा मिस मैच का ब्योरा
ब्लॉक

पंजीकृत एरिया
पंजीकृत किसान
मिस मैच एरिया एकड़ लंबित एरिया एकड़
अलेवा

46909.09
6585

4461.88

4457.88
जींद

60517.43
9732

8786.81

8786.81
जुलाना

33019.43
5245
3340.36

3340.36
नरवाना

87412.97
13725

7651.71

7648.75
पिल्लूखेड़ा

32131.45
4846

5235.84

5235.84
सफीदों

46087.29
5784

3751.61
3733.81
उचाना

76591.46
12617

10398.52
8200.17
कुल

382670.33
58534

43626.73
41403.62

सरसों खरीद में पिछले पांच दिन में सामने आए दस किसान
पोर्टल पर फसल का गलत पंजीकरण होने के कारण फसलों का डाटा मिसमैच हुआ है। इसका खुलासा मंडी में पिछले पांच दिन में सरकारी दुकान पर सरसों बेचने आए किसानों का डाटा गलत मिलने पर हुआ। यह किसान मार्केट कमेटी कार्यालय से फसल के डाटा को ठीक करवाने के लिए राजस्व विभाग के पास गए। जहां पर जांच में डाटा मिसमैच का आंकड़ा बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा मिस मैच के सुधार के लिए पटवारियों को क्षेत्र में उतार दिया है। अब पटवारी खेतों में जाकर फसलों के आंकड़ों का मिलान करेंगे। एक सप्ताह में डाटा मिस मैच का आंकड़ा ठीक करवा दिया जाएगा। सभी किसानों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए काम भी शुरू करवा दिया गया।
--राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed