फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   42 units of blood collected in the camp, Jayanarayan donated for 49th time

शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित, जयनारायण ने 49वीं बार किया दान

Sat, 05 Nov 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
42 units of blood collected in the camp, Jayanarayan donated for 49th time
नागरिक अस्पताल में रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पहला कदम फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ आईपीएस डीआईजी सीआईडी शशांक आनंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में चंद्र दत्त भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने रक्त दाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और ऋ षिप्रकाश शर्मा ब्राह्मणवास ने सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि चंद्र दत्त भारद्वाज ने कहा कि आज समय की मांग है कि कोई भी व्यक्ति अपना रक्त सड़क पर न बहाए बल्कि किसी की जान बचाने के लिए अपने रक्त का दान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया ने रक्त दाताओं को कहा कि खून किसी फैक्टरी में नही बनता बल्कि हमारी नसों में संचार करता है।
शिविर संयोजक नेशनल अवार्डी सुभाष ढिगाना और पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया कि रक्तदान शिविर हर साल पांच नवंबर को लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा हेतु रक्तदाताओं को हेलमेट वितरण करने की मुहीम की शुरुआत शशांक आनंद ने जींद में एसएसपी रहते की थी। डॉ. योगेश नांदल ने भी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान नेशनल गेम जूडो में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले जतिन नांदल को, जय नारायण शर्मा ने 49वीं बार, राजेंद्र सोनी ने 45वीं बार, बलजीत पूनियां को 31वी बार, बृजेश ढुल को 18वीं बार, नवीन खटकड़ को 17वी बार तथा याशीन खान को 11वी बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमाडेंट रमाकांत शर्मा, गोपाल स्कूल के पूर्व प्रधान अरुण कुमार जैन, सूर्य देव आर्य, नेशनल अवार्डी मंजू ढिगाना, राजेंद्र दलाल, संतरो रानी, उषा गुप्ता, सोमबीर, जय भगवान, दीपक शर्मा, सुमित इंदौरा, नवीन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed