फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटकते रहे दिनभर युवा --हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण हु

नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटकते रहे दिनभर युवा --हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण हु

Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटकते रहे दिनभर युवा --हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण हु
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए भटकते रहे युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में नौकरी के लिए मेडिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए युवाओं को मंगलवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण युवाओं के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं बन पाए। अब बुधवार को इन युवाओं को फिर से नागरिक अस्पताल के चक्कर काटने होंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ के बुधवार को आएंगे, इससे पहले हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी के तहत युवाओं की भर्ती की थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही, सब-इंस्पेक्टर और अब शिफ्ट अटेंडेंट में युवाओं का चयन हुआ है। जींद जिले के लगभग 250 युवाओं का इसमें चयन हुआ है। सोमवार से युवा अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल के छुट्टी पर होने के कारण युवाओं के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पूरे नहीं हो पाए। हालांकि नागरिक अस्पताल प्रशासन ने दूसरे नागरिक अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर एक दिन के लिए बुलाया था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए। अब बुधवार को डॉ. संतलाल के आने के बाद ही युवाओं के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बन पाएंगे।
आज बनाए जाएंगे मेडिकल सर्टिफिकेट
हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण युवाओं को परेशानी हुई है। बुधवार को डॉ. संतलाल के आने के बाद युवाओं को मेडिकल सर्टिफिकेट बना दिए जाएंगे।
-डॉ. शशि प्रभा, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed