फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवा मित्र मंडल ने करवाया 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

युवा मित्र मंडल ने करवाया 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवा मित्र मंडल ने करवाया 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह
युवा मित्र मंडल ने करवाया 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवा मित्र मंडल ने रविवार को गोपाल विद्या मंदिर में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने कन्याओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कई स्वयं सेवी संगठनों व नागरिकों ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला ने की।
युवा मित्र मंडल के संजय वर्मा ने दूल्हा-दुल्हन को शपथ दिलाई कि वे कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पौधा अवश्य लगाएंगे। इसके साथ-साथ उन्हें पौधे के अपने बच्चों की तरह पालन-पोषण की भी जिम्मेदारी सौंपी। विवाह समारोह में विवाह की हर रस्म निभाई गई। इस दौरान पहले जयमाला कार्यक्रम हुआ और सभी 51 दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। एक ही मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवविवाहित जोड़ों ने फेरे लिए और फिर कन्याओं की विधिवत रूप से विदाई की गई। युवा मित्र मंडल द्वारा सामूहिक विवाह में प्रत्येक कन्या को सोने की बाली, कोका, चांदी की पायल, छत का पंखा, सिंगल बेड, संदूक, सिलाई मशीन समेत घर में रोजमर्रा के काम आने वाला सामान देकर विदा किया। विदाई के समय सामाजिक परंपरा के अनुरूप पांच-पांच किलो मिठाई भी भाजी के रूप में दी गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डीसी अमित खत्री, एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, भाजपा जिला प्रधान अमरपाल राणा, सुरेंद्र मित्तल, चंद्रभान, संजय वर्मा, जसबीर सैनी, राजेश शर्मा, समाज सेवी राजेंद्र सैनी, महेश सिंगला, जसमेर रजाना, पार्षद अनिल नागपाल, सरोज देवी, विवेकानंद फाउंडेशन के प्यारेलाल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा
सांसद सुभाष चंद्रा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधक बनती है। विकास के सभी आयाम बढ़ती जनसंख्या के सामने बोने पड़ जाते हैं। उन्होंने नव दंपतियों को जीवन में सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि वे वर्तमान में जीना सीखें। गलतियों से सबक लेते रहें। उन्होंने कहा कि मेरा जींद से विशेष लगाव रहा है। मैंने वर्ष 1968 में जींद में ट्रैक्टर एजेंसी खोलकर अपना कारोबार शुरू किया था। उन्हें इसमें ज्यादा तरक्की नहीं मिली और एक साल बाद ही उन्होंने दिल्ली में कारोबार शुरू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed