फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक अप्रैल से मंडियों में होने वाली गेहूं की खरीद के लिए एजैंसियों का खरीद चार्ट तैयार रर

एक अप्रैल से मंडियों में होने वाली गेहूं की खरीद के लिए एजैंसियों का खरीद चार्ट तैयार रर

Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से मंडियों में होने वाली गेहूं की खरीद के लिए एजैंसियों का खरीद चार्ट तैयार रर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गेहूं की मंडियों में एक अप्रैल को होने वाली गेहूं की आवक को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए मंडियों में जहां साफ सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था को सुचारु किया गया है। वहीं प्रशासन ने सभी खरीद एजेंसियों का सप्ताह भर का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार जिले की बड़ी मंडियों में फूड सप्लाई और हैफेड की खरीद ज्यादा होगी। इसके अतिरिक्त जिले में बने सब सेंटरों पर एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की खरीद होगी
जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इस खरीद चार्ट के अनुसार ऐंचरा मंडी में गेहूं की खरीद सप्ताह भर एफसीआई करेगी, अलेवा मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन और मंगलवार, वीरवार, शनिवार को हैफेड की खरीद होगी, बेलरखां और छातर में पूरे सप्ताह हैफेड खरीद करेगी, दनौदाकलां मंडी में एफसीआई और ढाटरथ में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की सप्ताह भर खरीद होगी, धनौरी और डिडवाड़ा मंडी में हैफेड की खरीद सप्ताह भर रहेगी, फतेहगढ़ मंडी में सप्ताह भर फूड सप्लाई की खरीद होगी, गढ़ी मंडी में हैफेड मंगलवार, वीरवार, शनिवार को तथा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को एफसीआई की खरीद होगी, घोघड़ियां मंडी में सप्ताह भर हैफेड, हाट मंडी में एफसीआई की खरीद रहेगी, जींद मंडी में बुधवार, शुक्रवार को फूड सप्लाई और मंगलवार, वीरवार, शनिवार को हैफेड तथा सोमवार को एफसीआई की खरीद होगी, जुलाना मंडी में सोमवार, बुधवार को फूड सप्लाई, शुक्रवार को हैफेड औ- वीरवार, शनिवार को एफसीआई तथा मंगलवार को हरियाणा वेयर हाउस की खरीद रहेगी, काब्रछा तथा खरकरामजी की मंडी में हरियाणा वेयर हाउस की खरीद सप्ताह भर रहेगी, खरल मंडी में हैफेड की खरीद रहेगी, लुदाना मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को फूड सप्लाई, मंगलवार, वीरवार, शनिवार को हैफेड, मंगलपुर मंडी में हैफेड की सप्ताह भर खरीद तथा मुआना मंडी में फूड सप्लाई और नगूरां मंडी में हरियाणा वेयर हाउस की सप्ताह भर खरीद रहेगी, नरवाना मंडी में मंगलवार, वीरवार को फूड सप्लाई, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हैफेड तथा शनिवार को एफसीआई की खरीद होगी, फूलियां कलां में हैफेड की सप्ताह भर खरीद रहेगी, पिल्लुखेड़ा मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को फूड सप्लाई, मंगलवार, वीरवार, शनिवार को हैफेड की खरीद रहेगी, राजपुरा में सप्ताह भर हैफेड की खरीद सप्ताह भर तक रहेगी, सफीदों मंडी में मंगलवार को फूड सप्लाई, बुधवार, शुक्रवार को हैफेड, शनिवार को एफसीआई तथा सोमवार और वीरवार को हरियाणा वेयर हाउस की खरीद होगी, शामलों कलां में सप्ताह भर हैफेड तथा सिवाना माल, सुदकैन खुर्द और उझाना मंडी में एफसीआई सप्ताह भर गेहूं की खरीद करेगी, इसके अतिरिक्त उचाना मंडी में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को फूड सप्लाई, सोमवार और शनिवार को हैफेड, मंगलवार और वीरवार को हरियाणा वेयर हाउस की खरीद रहेगी। इन निर्धारित दिनों में सभी मंडियों में गेहूं की खरीद एजेंसियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


सब सेंटरों पर सबसे कम फूड सप्लाई दो पर तथा सबसे ज्यादा हैफेड आठ सेंटरों पर करेगा खरीद

इन खरीद सेंटरों पर सबसे ज्यादा छोटी मंडियों में हैफेड अकेला गेहूं की खरीद करेगा। हैफेड सप्ताह भर आठ मंडियों तथा विभिन्न दिनों में कुल 9 सैंटरों से खरीद करेगा। इसके अलावा छोटी मंडियों में सबसे कम दो मंडियों में फूड सप्लाई खरीद करेगा। एफसीआई छह, हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन 5 छोटी मंडियों में खरीद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त : आर्य
मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त खरीद एजेंसियों को भी खरीद केंद्र और उनके दिन निर्धारित करके सूची सौंप दी गई है, ताकि निर्धारित समय पर अपनी खरीद यह एजेंसी कर सके।
राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed