फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पर्ची से कर रहे थे नकल, दस के बने यूएमसी, ड्यूटी में कोताही बरतने पर शिक्षिका रीलिव

पर्ची से कर रहे थे नकल, दस के बने यूएमसी, ड्यूटी में कोताही बरतने पर शिक्षिका रीलिव

Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पर्ची से कर रहे थे नकल, दस के बने यूएमसी, ड्यूटी में कोताही बरतने पर शिक्षिका रीलिव
जींद।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान बारहवीं का फिजिक्स व इकोनॉमिक्स का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान 10 केस फ्लाइंग द्वारा बनाए गए। जींद के सेंटर 36 में ड्यूटी में कोताही बरतने पर प्राइमरी शिक्षिका नीतू को रिलीव कर दिया गया। प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने तीन सेंटर चेक किए और तीन ही केस भी बनाए। इसमें एक केस ईक्कस तथा दो केस शारदा विद्या मंदिर में बनाए गए। इसके अलावा बोर्ड फ्लाइंग ने तीन सेंटर चेक किए और एक केस बनाया। इसी प्रकार से डीसी जींद की फ्लाइंग ने सात सेंटरों की जांच करते हुए एक, एसडीएम जींद की फ्लाइंग ने चार सेंटर चेक करते हुए दो केस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद की फ्लाइंग ने छह सेंटर चेक करते हुए एक, खंड शिक्षा अधिकारी सफीदों की फ्लाइंग ने छह सेंटर चेक करते हुए दो केस बनाए। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानों को बंद करवाया दिया गया और सेंटरों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को सेंटरों के बाहर तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed