फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जयतीर्थ दहिया के बयान की निंदा

जयतीर्थ दहिया के बयान की निंदा

Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
जयतीर्थ दहिया के बयान की निंदा
न्याय को सहने की नहीं संघर्ष की है जरूरत
विज्ञापन

जींद।
अहिरका गांव स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत की। इस दौरान सुरजेवाला ने लोगों से आह्वान किया कि भाजपा सरकार के इस अन्याय को कब तक सहेंगे। ऐसे में नए संघर्ष की जरूरत है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राई से कांग्रेसी विधायक जय तीर्थ दहिया द्वारा पार्टी से बगावत करने के बयान को भी निंदनीय बताया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 42 महीने पहले जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी और करीब तीन साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों को फसलों को अच्छे भाव मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज हर फसल के भाव पिट रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि जब किसानों की फसल आनी होती है तो सरकार विदेशों से दाल व अन्न की आयात कर लेती है। इससे फसल पिट जाती है। उन्होंने कहा कि चावल का निर्यात नहीं होने के कारण देश के किसानों को अच्छे भाव नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय जो धान सात हजार से लेकर साढ़े पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, वह आज तीन हजार से लेकर ढाई हजार रुपये तक पिट रही है। यहीं कारण है कि देश के सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब 35 किसान आत्महत्या की स्थिति में आ रहे हैं। जबकि कृषि वैज्ञानिक इसकी संख्या और भी अधिक बता रहे हैं। सुरजेवालाल ने कहा कि पहले बाहर से फसलों के आयात पर 40 प्रतिशत तक टेक्स होता था, जिसके चलते यहां के किसानों को अच्छे भाव मिलते थे, लेकिन भाजपा ने टैक्स समाप्त कर दिया है। इस दौरान प्राइवेट स्कूल संघ के प्रधान वजीर ढांडा, विरेंद्र जागलान, अशोक मलिक व मुकेश चहल मौजूद रहे।


रणदीप ने स्वीकारा जींद के विकास का सच
इस दौरान वक्ताओं ने जब जींद में विकास नहीं होने की बता कही तो रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यह वे अपनी चमड़ी उतारकर भी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मौका मिला तो पिछला उलहाणा जरूर उतारा जाएगा।
विज्ञापन



जींद का साथ मिले तो बने कांग्रेस की सरकार
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जब-जब जींद की पांचों सीटें कांग्रेस को गई हैं, तभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। जब-जब जींद के लोगों ने साथ नहीं दिया, कांग्रेस को चंडीगढ़ में सत्ता नहीं मिली। ऐसे में जींद के लोगों के साथ की उन्हें जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जय तीर्थ के बयान की निंदा
कार्यक्रम के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला से पत्रकारों से सवार किया कि राई से विधायक जय तीर्थ दहिया ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाने पर सभी विधायकों के पार्टी छोड़ने की बात कही है। इस पर सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने विधायक जय तीर्थ दहिया का बयान पढ़ा नहीं है, लेकिन यदि उन्होंने ऐसा कहा है तो वे इसकी निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात हुई है। वे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे।



ट्रैक्टर पर टोल का होगा विरोध
एक सवाल के जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसानों के खिलाफ फैसले कर रही हैं। पहली बाद देश में कृषि के लिए प्रयोग होने वाले सामान पर टैक्स लगा कर है। इसी प्रकार किसान के ट्रैक्टर पर टोल लगाने का मना बना रही है। इसका विरोध होगा।
फोटो नंबर
25जेएनडी09: लोगों को संबोधित करते रणदीप सिंह सुरजेवाला
25जेएनडी10: कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed