फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जींद। गांव मलार के एक युवक को कनाडा का वर्क वीजा लगाने का झांसा देकर 14 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद न तो कनाडा भेजा और न ही रुपये वापस लौटाए। पुलिस ने शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मलार निवासी प्रवेश ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों की एक टूर ट्रेवल कंपनी में कार्य करता था। इस दौरान वहां पर मॉडल टाउन पानीपत निवासी धर्मानंददास का आना जाना था। इस दौरान धर्मानंददास ने बताया कि उसका विदेश में अच्छी जान पहचान है और उसने तीन-चार लोगों का वीजा भी लगाकर विदेश भेज चुका है। अगर वह इसका इच्छुक है तो उसे भी भेज सकता है। इस पर वह उसके झांसे में आ गया। इस दौरान आरोपी ने उससे 14 लाख 70 हजार रुपये की नकदी ले ली और जल्द ही कनाडा का वीजा लगवा देगा। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी उसने वीजा नहीं लगवाया। जब उसने फोन करता तो हर बार किसी न किसी बात का बहाना बनाकर उसे गुमराह कर देता। पिछले दिनों जब उसने फोन किया तो उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्मानंददास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed