{"_id":"597647ed4f1c1b00498b4582","slug":"41500923885-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा चेयरपर्सन रानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, गई कुर्सी
13 में से 10 पार्षदों ने चेयरपर्सन पर जताया अविश्वास
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
नगर पालिका उचाना की चेयरपर्सन वीना रानी के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। पालिका के 13 पार्षदों में से दस पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास जताकर कुर्सी से हटाया। बता दें कि एक साल पहले वीना रानी को सर्वसम्मति से नपा चेयरपर्सन बनाया था। उपमंडल कार्यालय में नपा भवन में पार्षदों ने डीसी जींद से मिलकर की गई अविश्वास प्रस्ताव की मांग पर बैठक बुलाई। एसडीएम डॉ. किरण सिंह मौजूद रही। पार्षदों को 13 में से नौ पार्षदों का बहुमत नपा चेयरपर्सन को हटाने के लिए चाहिए था। बहुमत से अधिक पार्षद बैठक में पहुंचे। 13 में से दस पार्षदों ने अविश्वास के बैठक में पहुंच कर अविश्वास के पक्ष में अपनी सहमति जताई।
ये पार्षद पहुंचे बैठक में
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों में से सात महिला, तीन पुरुष पार्षद थे। अविश्वास जताने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर एक से पार्षद एवं वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, वार्ड दो से विद्या सागर, तीन से कमलेश श्योकंद, वार्ड चार से विकास श्योकंद, वार्ड छह से रेखा रानी, वार्ड नंबर आठ से रेखा रानी, वार्ड नंबर दस नीलम, वार्ड 11 से गुरमीत, वार्ड 12 से मुकेश, वार्ड 13 से राजेश कुमारी ने हिस्सा लिया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
अविश्वास बैठक में कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। एक महिला, एक पुरुष कर्मचारियों की प्लाटून के साथ-साथ वाटर कैन गाड़ी के अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी। मेन गेट को बैठक शुरू होते ही बंद कर दिया। किसी को भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अंदर नहीं आने दिया। थाना प्रभारी मंदीप चहल की अगुवाई में यहां पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही झूमे समर्थक
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विरोधी पार्षदों के समर्थक सुबह से ही उपमंडल कार्यालय के बाहर पहुंचने लगे थे। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद जैसे ही पार्षद बाहर निकले तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। उपमंडल कार्यालय परिसर से ही पार्षद, पार्षदों के प्रतिनिधि खुली जीप में सवार होकर पुराने बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड, लितानी रोड से डीजे के साथ निकले। लोगों ने जमकर आतिशबाजी करके खुशी जाहिर की। पार्षद उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर, बाबा समाध, दादा खेड़ा, बाबा दूधाधारी हरिगिरी गोशाला में पहुंच कर पूजा अर्चना की।
दस पार्षद पहुंचे बैठक में
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने बताया कि पार्षदों द्वारा बुलवाई गई चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में दस पार्षद पहुंचे। पार्षदों की मांग के बाद अविश्वास बैठक बुलाने के लिए 24 जुलाई तय की गई थी।
फोटो कैप्शन
24जेएनडी 05: उपमंडल कार्यालय में नपा चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास बैठक में हिस्सा लेने के बाद खुशी जाहिर करते हुए पार्षद।
24जेएनड06: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपमंडल कार्यालय के बाहर पहुंची लोगों की भीड़।
24जेएनडी 07: नपा चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद जुलूस में डांस करते हुए पार्षद, समर्थक।
24जेएनडी 08: पुराने बस स्टैंड पर खुली जीप पर सवार होकर जाते हुए पार्षद, समर्थक।
24जेएनडी 09: उपमंडल कार्यालय में नपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस कर्मी।