{"_id":"596f9e874f1c1b982d8b47cc","slug":"41500487303-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या को लेकर ईंटल कलां के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या को लेकर ईंटल कलां के लोगों ने लगाया जाम
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की समस्या को लेकर ईंटल कलां के लोगों ने लगाया जाम
खेतों की लाइन जर्जर होने से सप्लाई नहीं हो रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव ईंटल कलां की खेतों की जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जींद-बरवाला मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि खेतों की लाइन काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण खेतों में बिजली की सप्लाई नहीं हो रही और उनकी फसल बिना पानी के खराब हो रही है। जाम की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रविश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। बाद में बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और बिजली लाइन का जायजा लिया। जहां पर जल्द ही लाइन को बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हो गए। लगभग पौना घंटा मार्ग बाधित रहने से वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ी।
गांव ईंटल कलां में खेतों की लाइन में बार-बार आ रही खराबी से परेशान होकर ग्रामीण जींद-बरवाला रोड पर आ गए और मार्ग के बीच में ट्रैक्टर व बुग्गियों को खड़ा करके मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस लाइन से खेतों की बिजली सप्लाई हो रही है वह 1960 में बिछाई गई थी, लेकिन इतना लंबा टाइम होने के बावजूद आज तक बिजली के तारों को नहीं बदला गया है। तार जर्जर होने के चलते जब भी शेड्यूल के अनुसार खेतों की लाइन की सप्लाई को शुरू किया जाता है तो फाल्ट आ जाता है और बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। खेतों में ट्यूबवेल नहीं चल पाते है और उनकी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इसके बारे में निगम के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे मजबूर होकर मार्ग को बाधित किया है। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रविश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। जहां पर ग्रामीणों ने पूरे मामले को अवगत करवाया। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। सूचना पाकर निगम एसडीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना। बाद में एसडीओ ने खुद जाकर खेतों की लाइन का निरीक्षण किया और जल्द ही लाइन को बदलने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए 15 दिन का समय दिया, अगर इस दौरान तारों को नहीं बदला गया तो फिर से ग्रामीण सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
फोटो कैप्शन
19जेएनडी21: बिजली की समस्या को लेकर मार्ग के बीच में खड़ा किए गए ट्रैक्टर।