{"_id":"6859ae3b06bf947f520566af","slug":"414-applications-for-scholarship-scheme-are-incomplete-chance-till-30th-jind-news-c-199-1-jnd1002-136742-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्रवृत्ति योजना के 414 आवेदन अधूरे, 30 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्रवृत्ति योजना के 414 आवेदन अधूरे, 30 तक मौका
Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जातियों के छात्रों के कल्याण के लिए छात्रवृति योजना चलाई जा रही है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।
डीसी ने बताया कि जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से की गई समीक्षा में पाया गया कि डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के कुल आवेदनों में से 414 छात्रों के आवेदन पत्र अधूरे हैं।
जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से छात्रों को सूचित किया गया है कि जिन छात्रों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वह अपने अधूरे आवेदन पत्रों को विभाग की वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक शीघ्र पूरा करें। ऐसा नहीं करने पर उनके आवेदन पत्र को अस्वीकार कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी।