फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   412 children of seven blocks were examined in the camp, 228 made disability certificates

शिविर में सात खंडों के 412 बच्चों की हुई जांच, 228 के बने दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
412 children of seven blocks were examined in the camp, 228 made disability certificates
16जेएनडी07 : बच्चों के कागजात चेक करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर कारगर साबित हुए हैं। नौ नवंबर से शुरू ये शिविर बुधवार को संपन्न हो गए।
विज्ञापन

नौ नवंबर को कैंप की शुरूआत अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. साहिल गुप्ता ने की थी। कैंप में नरवाना, जींद, जुलाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा, अलेवा, सफीदों खंड के कुल 417 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई और 228 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए। 29 दिव्यांग बच्चों के बस पास और 103 बच्चों के रियायती रेल पास बनाए गए।
विज्ञापन

नौ नवंबर से जींद के प्रत्येक खंड से दिव्यांग बच्चों को जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में लाया गया और उनकी जांच की गई। कैंप में डॉ. नरेश वर्मा, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. संतलाल, डॉ. संकल्प, डॉ. वैशाली, डॉ. रमेश पांचाल ने दिव्यांग बच्चों की जांच की तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए। अल्मिको कंपनी की ओर से दिव्यांग बच्चों के सहायता के लिए कृत्रिम उपकरणों की सूचि तैयार की गई और सभी विशेष अध्यापकों ने मेडिकल कैंप में दिव्यांग बच्चों का नामांकन तथा चिकित्सा जांच में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को एक ही छत के नीचे मिलीं सभी सुविधाएं : वर्मा
जिला परियोजना संयोजक डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की चिकित्सा जांच के लिए नौ नवंबर से लगातार मेडिकल कैंप लगाए जा रहे थे। हर दिन स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की टीम दिव्यांग बच्चों की जांच कर रही थी और उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बस पास व रियायती रेल पास बना रही थी। दिव्यांग बच्चों के परिजनों को एक ही छत के नीचे जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed