फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   4 poeple killed after car collided with school bus due to fog visibility less than 30 meters

कोहरे के कारण दृश्यता 30 मीटर से कम होने के कारण स्कूल बस से टकराई कार, चार की मौत

Fri, 31 Jan 2020 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
4 poeple killed after car collided with school bus due to fog visibility less than 30 meters
विलाप करते परिजनों को दिलासा देता युवक। - फोटो : Jind
अंबाला से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला के खंडार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे चार लोगों की कार स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी की कार सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा गहरा कोहरा होने के कारण हुआ। हादसे के समय दुर्घटनास्थल के आसपास दृश्यता 30 मीटर से कम थी। स्कूल बस में छात्र भी सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौंद थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अंबाला जिले के स्योंती गांव से कार में सवार होकर स्योंती गांव निवासी मुकेश उर्फ बंटी (26), रामकरण (45), बाबा गणेशनाथ (70) और राजस्थान के खंडार निवासी रामस्वरूप (35) राजस्थान के खंडार जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब कार सवा खांडा गांव के पास पहुंचे तो धुंध के चलते सामने से आ रही स्कूल बस से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि आवाज को काफी दर तक सुना गया। गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नारनौंद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, लोगों ने कार से तीन शव निकाल चुके थे। एक शव कार में फंसा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गैस कटर से काटकर रामकरण के शव को बाहर निकाला। हादसे के दौरान बस में 35 से 40 बच्चे सवार थे, लेकिन उनका बचाव हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया।

 जींद के नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतकों के परिजन।

जींद के नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतकों के परिजन।- फोटो : Jind

स्कूल बस के साथ हुई टक्कर में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते हुए लोग।

स्कूल बस के साथ हुई टक्कर में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते हुए लोग।- फोटो : Jind

जींद के नागरिक अस्पताल में विलाप करते हादसे में मरने वाले कार सवाकों के परिजन।

जींद के नागरिक अस्पताल में विलाप करते हादसे में मरने वाले कार सवाकों के परिजन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed