{"_id":"67c354dda3694a61b00ceb94","slug":"39th-vishal-bhagwati-jagran-on-29th-march-jind-news-c-199-1-jnd1002-130802-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 39वां विशाल भगवती जागरण 29 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 39वां विशाल भगवती जागरण 29 मार्च को
Sun, 02 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी14-शहीदे आजम युवा क्लब के प्रधान गुलशन सलूजा।
जींद। शहीदे आजम युवा क्लब के तत्वावधान में 39वां विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन 29 मार्च को पटियाला चौक स्थित जागरण ग्राउंड में किया जाएगा। क्लब प्रधान गुलशन सलूजा ने बताया कि जागरण के दौरान जहां आमजन को कन्या भ्रूण नहीं किए जाने को लेकर शपथ दिलाई जाएगी, वहीं कन्या की महत्ता को लेकर भी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जाएगा।
क्लब प्रधान गुलशन सलूजा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवती जागरण भव्य तौर पर आयोजित किया जाएगा और स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए कलाकार इस जागरण में मां भगवती की भेंट सुना श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे। जागरण में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा होंगे। जबकि समाजसेवी रमेश ढिल्लों, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, प्रदीप गिल, रुद्राक्ष मिड्ढा, राजन चिल्लाना, नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला सम्मानित अतिथि होंगे। कोषाध्यक्ष अमित सिंधवानी ने बताया कि जागरण में बद्रीनाथ से पवन गोदियाल, कविता गोदियाल, यमुनानगर से विनोद राज, नरेश भजनी, पूर्वी और गोपाली मां का गुणगान करेंगी।