फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   39 meritorious students will receive the Agrasen Meritorious Student Award.

Jind News: 39 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा अग्रसेन मेधावी छात्र अवॉर्ड

Wed, 12 Aug 2026 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
39 meritorious students will receive the Agrasen Meritorious Student Award.
फोटो 4 नरवाना। बैठक करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज के लोग। स्रोत संस्था।
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना की ओर से शहर के 39 मेधावी विद्यार्थियों को अग्रसेन मेधावी छात्र अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।सम्मान समारोह 16 अगस्त को आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय, पंजाबी चौक में आयोजित होगा। बुधवार को आयोजित बैठक में समाज के प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना समाज का मुख्य उद्देश्य है। प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि समारोह में नरवाना के शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता नरेंद्र गर्ग मुख्य अ तिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समाजसेवी अचल मित्तल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

महासचिव राहुल बंसल ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर बैठक में सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान जॉनी सिंगल, संगठन सचिव अशोक गोयल, दीपक गर्ग, सुनील गर्ग, दिनेश मित्तल, विशाल सिंगला, संदीप सिंगला सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed